यह देश है वीर जवानों का,
अलबेलों का मस्तानों का
इस देश का यारों क्या कहना
यह देश है दुनियां का गहना..
यह देश है वीर जवानों का
यहाँ चौड़ी छाती वीरों की
यहां भोली शक्ले हीरो की
यहां गाते है रांझे मस्ती में
मचती हैं धूमे बस्ती में, पेड़ो पे कतारें झूलों की,
राहों में बहारे फूलों की
यहां हंसता है सावन बालों में
खिलती हैं कलियां गालों में
दिलदार के लिए दिलदार है हम,
दुश्मन के लिए तलवार हैं हम
मैदान में अगर हम डट जाएं
मुश्किल है की पीछे हट जाएं
यह देश है वीर जवानों का......
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें